यूपी विधानपरिषद के नेता सदन बने केशव प्रसाद

Last Updated 10 Aug 2022 04:59:11 PM IST

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के नेता सदन पद से स्वतंत्र देव सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। अब उनकी जगह उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को विधान परिषद में नेता सदन बनाया गया है।


केशव प्रसाद मौर्य (फाइल फोटो)

स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट के माध्यम से लिखा कि उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद को विधान परिषद में नेता सदन बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

स्वतंत्र देव सिंह 20 मई को नेता सदन बनाया गया था। विधान परिषद में उन्होंने पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा की जगह ली थी। इससे पहले 27 जुलाई को कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

स्वतंत्र देव सिंह अभी योगी सरकार में जल शक्ति मंत्री हैं। सिंह ने उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य को विधान परिषद में नेता सदन बनाए जाने की बधाई दी है। उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या ने भी नए नेता सदन बनाये जाने की पुष्टि की है।

आईएएनएस
लखनऊ


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment