मुझसे गलती हो गई, मैं माफी भी मांगूंगा : श्रीकांत त्यागी

Last Updated 10 Aug 2022 11:45:57 AM IST

नोएडा पुलिस ने मंगलवार को श्रीकांत त्यागी को पकड़कर अदालत में पेश किया जिसके बाद उसे देर रात जेल भेज दिया गया।


श्रीकांत त्यागी

श्रीकांत त्यागी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। त्यागी को लुकसर जेल की विशेष सुरक्षा कक्ष के अंदर रखा गया है।

सुरक्षा की दृष्टि से श्रीकांत त्यागी को विशेष सुरक्षा कक्ष के अंदर अकेले रखा जाएगा। श्रीकांत त्यागी ने जमानत के लिए याचिका लगाई लेकिन कोर्ट ने खारिज कर दिया।

अब श्रीकांत त्यागी का वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें श्रीकांत त्यागी ये कहता हुआ नजर आ रहा है कि, "मुझसे गलती हो गई। अफसोस है, एग्रेसिव हो गया था। महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। मैं अपनी गलती के लिए माफी मांग लूंगा और मुझे बहुत ज्यादा पछतावा है।"



वीडियो में श्रीकांत यह भी बता रहा है कि किस तरीके से ये विवाद शुरू हुआ। उसने बताया कि उसके घर के सामने की ग्रीन बेल्ट, जिसका पूरी प्रॉपर्टी का 5 परसेंट अतिरिक्त देकर मिलता है, उसी को वह और अच्छी तरीके से ग्रीन एरिया में बदल रहा था, जिसके बाद यह विवाद हुआ।

आईएएनएस
नोएडा


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment