योगी सरकार ने राम मंदिर परिसर के पास शराब बिक्री पर लगाई रोक, सभी दुकानों के लाइसेंस रद्द
Last Updated 01 Jun 2022 01:51:56 PM IST
उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर परिसर के आसपास शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है।
![]() (फाइल फोटो) |
यूपी के आबकारी मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने कहा कि राम मंदिर क्षेत्र की सभी शराब की दुकानों के लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं।
संत और साधु धार्मिक स्थलों के आसपास शराब और मांस की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री पहले ही मथुरा-वृंदावन क्षेत्र में मांस की बिक्री पर रोक लगाने के आदेश दे चुके हैं।
| Tweet![]() |