अयोध्या में CM योगी ने रखी रामलला के गर्भगृह की पहली शिला

Last Updated 01 Jun 2022 10:58:34 AM IST

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और राम मंदिर न्यास के सदस्यों की उपस्थिति में मंत्रोच्चारण के बीच गर्भगृह की आधारशिला रखी।


अयोध्या में CM योगी ने रखी रामलला के गर्भगृह की पहली शिला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अयोध्या में राम मंदिर के पवित्र गर्भगृह का शिलापूजन किया और कहा कि यह मंदिर ‘‘राष्ट्र मंदिर’’ और लोगों की आस्था का प्रतीक होगा।

आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘यह मंदिर लोगों की आस्था का प्रतीक होगा। यह एक राष्ट्र मंदिर होगा और इसका कार्य पूरी गति से आगे बढ़ेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भक्तों का 500 वर्ष का तर्पण समाप्त होने जा रहा है और अब यहां मंदिर होगा।’’

राम जन्मभूमि के गर्भ गृह के पूजन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ राम मंदिर आंदोलन से जुड़े हुए मठ-मंदिरों के महंतों को भी निमंत्रित किए गए थे। इसके साथ ही अयोध्या के कई विशिष्ट संत, महंत और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

इसके साथ ही कई वर्षों से तराशे जा रहे पत्थरों का इस्तेमाल शुरू हो गया। हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री राम मंदिर निर्माण स्थल पहुंचे। उन्होंने वहां मंत्रोच्चार के बीच गर्भगृह की आधारशिला रखी। इसके साथ ही 29 मई से शुरू हुआ सर्वदेव अनुष्ठान का समापन हो गया है। गर्भगृह की आधारशिला रखने के बाद से वर्षो से तराशे गए पत्थरों का इस्तेमाल शुरू हो गया है।

मुख्यमंत्री को रिसीव करने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य राम कथा पार्क पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश के सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण जारी है। पहले चरण का काम राम जन्मभूमि परिसर में पूरा हो गया है। आज दूसरे चरण के क्रम में काम शुरू हो गया है।

उन्होंने कहा कि आज का दिन राम भक्तों के लिए खुशी का दिन है। हनुमान जी की कृपा से सब काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि वह सौभाग्यशाली हूं कि मंदिर निर्माण का साक्षी बन रहे हैं। राम मंदिर आंदोलन के सिपाही के तौर पर मुझे भी मौका मिला है।

इससे पूर्व, उप मुख्यमंत्री मौर्य ने कहा, ‘‘राम मंदिर निर्माण का पहला चरण पूरा हो चुका है और दूसरा चरण गर्भगृह की आधारशिला रखे जाने के बाद शुरू होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण उच्चतम न्यायालय के निर्णय के बाद शुरू किया गया और निर्माण का पहला चरण पूर्ण हो गया है। दूसरा चरण गर्भगृह की आधारशिला रखे जाने के साथ शुरू होगा।’’

मौर्य ने कहा, ‘‘आज राम भक्तों के लिए बहुत ही हर्ष का दिन है। मैं भाग्यशाली हूं कि मैं इस मंदिर के निर्माण का साक्षी बन रहा हूं। मुझे राम मंदिर आंदोलन का सिपाही बनने का भी मौका मिला और अब राम मंदिर निर्माण देखकर मैं बहुत प्रसन्नता का अनुभव कर रहा हूं।’’

इससे पहले, पवित्र गर्भगृह के निर्माण को लेकर बड़ी संख्या में भक्तों के बीच उत्साह देखा गया। गर्भगृह का निर्माण कार्य बुधवार से प्रारंभ होने के बीच यहां उत्सव जैसा वातावरण बना हुआ है।

 

 

 

ऐजेंसी
अयोध्या


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment