यमुना एक्सप्रेसवे: जेवर में डंपर से टकराई कार, भीषण हादसे में 5 लोगों की मौत; CM योगी ने जताया शोक
गौतम बुद्ध नगर जिले के जेवर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस -वे पर गुरूवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में महाराष्ट्र के रहने वाले पांच लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
![]() जेवर में डंपर से टकराई कार, 5 लोगों की मौत |
जेवर थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि गुरूवार तड़के करीब पांच बजे एक कार और ट्रक की टक्कर हो गई।
उन्होंने बताया कि इस हादसे में कार में सवार सात लोग घायल हो गए, जिन्हें जेवर स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर
दिया।
सिंह ने बताया कि दो घायलों की हालत नाजुक है।
मुख्यमंत्री ने ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुई दो वाहनों की टक्कर में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की है। ज़िला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं: उत्तर प्रदेश CMO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2022
थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले लोगों में से चार महाराष्ट्र और एक कर्नाटक का निवासी था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गौतमबुद्ध नगर पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘महिंद्रा बोलेरो (कार) में सात लोग सवार थे। वे आगरा से नोएडा की ओर आ रहे थे। जेवर टोल प्लाज़ा के पास उनकी तेज रफ्तार कार आगे चल रहे एक ट्रक से टकरा गई।’’
थाना प्रभारी ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए इस हादसे के चलते काफी देर तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटा दिया है।
इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर शोक जताया तथा गौतमबुद्ध नगर जिले के अधिकारियों को घायलों का समुचित इलाज सुनिश्चित करने का आदेश दिया।
मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर दो वाहनों की टक्कर में पांच लोगों की मौत होने की घटना पर दुख जताया
है। उन्होंने दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर की है।’’
| Tweet![]() |