उत्तर प्रदेश में आज से रात्रि कर्फ्यू खत्म
Last Updated 20 Feb 2022 03:09:24 AM IST
उत्तर प्रदेश सरकार ने कोविड-19 मामलों में गिरावट के बाद राज्य से रात्रि कर्फ्यू हटाने का फैसला किया है।
![]() उत्तर प्रदेश में आज से रात्रि कर्फ्यू खत्म |
अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने शनिवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि राज्य में कोविड-19 मामलों में गिरावट के बाद रात का कर्फ्यू खत्म करने का निर्णय लिया गया है।
गत 13 फरवरी को उत्तर प्रदेश सरकार ने रात के कर्फ्यू में एक घंटे की ढील दी थी और इसे रात 10 बजे के बजाय 11.00 बजे से प्रभावी किया था।
इससे पहले, राज्य में रात का कर्फ्यू रात 10.00 बजे से सुबह 6.00 बजे तक था।
मांडविया बोले, 80% एडल्ट को दोनों डोज : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शनिवार को कहा कि कोविड-19 के खिलाफ देश की 80 फीसद वयस्क आबादी का पूर्ण टीकाकरण किया जा चुका है।
| Tweet![]() |