लखीमपुर खीरी कांड : 4 और अभियुक्त गिरफ्तार
Last Updated 19 Oct 2021 03:36:12 AM IST
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया क्षेत्र में पिछले तीन अक्टूबर को हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत के मामले में सोमवार को चार और अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।
लखीमपुर खीरी कांड : 4 और अभियुक्त गिरफ्तार |
पुलिस ने तिकोनिया कांड मामले में सुमित जायसवाल, शिशुपाल, सत्य प्रकाश त्रिपाठी और नंदन सिंह बिष्ट को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
सत्य प्रकाश के पास से एक लाइसेंसी रिवाल्वर और तीन कारतूस बरामद किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि इस मामले में मुख्य अभियुक्त और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा समेत अब तक 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
ज्ञातव्य है कि लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया क्षेत्र में पिछली तीन अक्टूबर को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के पैतृक गांव जा रहे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दौरे का विरोध कर रहे थे।
| Tweet |