मंच पर 'दशरथ' की मौत, 'शानदार' अभिनय के लिए दर्शक बजाते रहे ताली

Last Updated 17 Oct 2021 02:33:02 PM IST

कश्यप राजा दशरथ की भूमिका निभा रहे थे और वह अपने बेटे राम के लिए 14 साल के वनवास की घोषणा करने के बाद मंच पर गिर गए, तो लोगों को लगा यह उनके शानदार अभिनय का हिस्सा है, और जमकर तालियां बजाई। पर यह अभिनय नहीं था, उनकी मौत हो चुकी थी। 62 वर्षीय कश्यप जब दर्शकों के ताली बजाने के बाद भी नहीं उठे, तो उनके सह-कलाकारों को लगा कि कुछ गड़बड़ है।


रामलीला मंच पर 'दशरथ' की मौत

जीवन कभी-कभी कल्पना से भी परे होता है। यह बात साबित की राजा दशरथ की भूमिका निभा रहे एक पूर्व ग्राम प्रधान राजेंद्र कश्यप ने।

उन्होंने उन्हें उठाने की कोशिश की और महसूस किया कि वह मर चुके हैं। यह घटना शुक्रवार को हुई।

रामलीला समिति के अध्यक्ष संजय सिंह गांधी ने कहा, "यह बहुत दुखद हुआ। किसी को एहसास नहीं हुआ कि वास्तव में क्या हुआ था। हर कोई इसे महान अभिनय का हिस्सा मानते हुए तालियां बजाता रहा, हालांकि उन्हें पर कार्डियक अरेस्ट हुआ था।"

जब तक अन्य कलाकार कश्यप को अस्पताल ले जाते तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

उनके गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जिसके निवासियों ने उन्हें पिछले दो दशकों से साल-दर-साल कई रामलीला चरित्रों को निभाते हुए देखा था।

कश्यप के परिवार में उनकी पत्नी, तीन बेटे और दो बेटियां हैं।

आईएएनएस
बिजनौर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment