लखीमपुर में मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं के घर पहुंचे योगी सरकार के कानून मंत्री

Last Updated 13 Oct 2021 02:13:19 PM IST

लखीमपुर में बीते दिनों हुई हिंसा में मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं के घर बुधवार को योगी सरकार के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक पहुंचे।


इस दौरान उन्होंने उनके परिजनों से बात करके उन्हें ढांढस बधाया। साथ ही पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। कानून मंत्री बृजेश पाठक क्षेत्र के गांव परसेहरा बुजुर्ग निवासी मृतक हरिओम मिश्रा के घर पहुंचे। उनके बीमार माता-पिता को हर संभव मदद का आश्वासन देकर ढांढस बंधाया।

उन्होंने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाना उनका मुख्य उद्देश्य है। हरिओम मिश्रा की पारिवारिक स्थिति को देख कर मंत्री काफी व्यथित दिखे। कानून मंत्री पाठक ने कहा कि इंसान ही इंसान के दुखों में काम आता है इसलिए पार्टी के सभी लोगों की जिम्मेदारी बनती है कि वह एक दूसरे के सुख दुख में भागीदार बनें। हरिओम मिश्रा के परिवार को ढाढस बंधाने के बाद प्रदेश सरकार के कानून मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ता शुभम मिश्रा के परिजनों से भी मुलाकात की। लखीमपुर के शीतला देवी मंदिर के नजदीक बने कर्मकांड स्थल पर आज उसका दसवां संस्कार चल रहा है। जहां कर्मकांड स्थल पर जाकर कानून मंत्री ने घटना वाले दिन की पूरी जानकारी ली और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद किए जाने का आश्वासन दिया।

कानून मंत्री के साथ पुलिस अधीक्षक विजय ढुल, उप जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा के अलावा काफी संख्या में अधिकारी एवं पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी कांड में मारे गए कार्यकर्ताओं को लेकर अब भाजपाइयों में भी उबाल आने लगा है। जमीनी कार्यकर्ता और पदाधिकारी इस बात को लेकर गुस्से में हैं कि शुभम मिश्र, श्यामसुंदर निषाद, हरिओम मिश्र और रमन कश्यप की हत्या के दोषियों पर कार्रवाई नहीं हो रही। बाताया जा रहा है कि इसी बात को देखते हुए डैमेज कन्ट्रोल करने मंत्री आए हैं। जिससे किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो सके।
 

आईएएनएस
लखीमपुर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment