अयोध्या को वैश्विक पहचान दिलाना हमारी प्राथमिकता: योगी

Last Updated 23 Feb 2021 11:22:41 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या को वैश्विक पहचान दिलाने के साथ-साथ सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर इसका सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता है।


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सरकारी आवास पर अयोध्या के विकास कार्यो की समीक्षा करते हुये कहा कि अयोध्या के विकास में और गति लायी जाए, इसके लिए हर स्तर पर त्वरित निर्णय लेकर सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा पूरा करना आवश्यक है। विकास से यह धाम पूरे वि पटल पर अपने मौलिक, धार्मिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक व आध्यात्मिक स्वरूप के साथ उभरेगा।

उन्होने कहा कि अयोध्या का विकास इस प्रकार किया जाए कि यहां आने वाले पर्यटकों व श्रद्धालुओं को अयोध्या के पौराणिक व सांस्कृतिक स्वरूप की अनुभूति हो। अयोध्या के सभी घाटों को संरक्षित करते हुए उनका सौन्दर्यीकरण किया जाए। रिवरफ्रण्ट का विकास हो। इससे अयोध्या में नवीन पर्यटन आकषर्ण स्थल उपलब्ध होगा। पंच-कोसी, चौदह-कोसी, चौरासी-कोसी परिक्रमा मार्गों को उत्कृष्ट रूप से विकसित किया जाए, जिससे श्रद्धालु सुगमतापूर्वक परिक्रमा कर सकें।   

मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में अयोध्या में देश-दुनिया से आने वाले पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि सम्भावित है। इसके दृष्टिगत अयोध्या में अच्छे होटलों के निर्माण को बढ़ावा दिया जाए। अतिथि गृहों, धर्मशालाओं, विश्रामालय सुविधाओं सहित अन्य संस्थाओं के लिए आवश्यक भूमि का चिन्हांकन किया जाए।

उन्होने कहा कि अयोध्या को सोलर सिटी तथा क्लीन व ग्रीन सिटी के रूप में विकसित किया जाए। इससे पर्यावरण सुरक्षित व संतुलित होगा तथा इस पविा नगरी को एक नई पहचान मिलेगी। नगरवासियों को उत्कृष्ट बुनियादी सुविधाएं मिलें। सड़कों का निर्माण भविष्य की आवश्यकतानुसार किया जाए। यातायात की व्यवस्था सुगम हो। रेलवे व बस स्टेशन पर पार्किंग की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए अन्य स्थलों पर आवश्यतानुसार मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण किया जाए।
     
श्री योगी ने कहा कि उनकी सरकार केन्द्र के सहयोग से अयोध्या के समग्र विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। अयोध्या को वैिक पहचान दिलाने के साथ-साथ समस्त आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर इसका सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या पूरे वि में भगवान श्रीराम की नगरी के रूप जानी जाती है। इस धाम का पौराणिक महत्व है। इसकी पुरातन संस्कृति को अक्षुण्ण रखते हुए अयोध्या को विकसित किया जाए। यहां के भवनों और निर्माण कार्यों में भारतीय परम्परा, विरासत और संस्कृति की झलक मिले। वास्तु शैली उत्कृष्ट और जीवन्त हो। उन्होंने निर्माण व विकास कार्यों में आधुनिकता का समन्वय करते हुए तकनीक, डिजाइन व सुविधाओं का समावेश किये जाने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर मुख्य सचिव आरके तिवारी, आर्थिक सलाहकार केवी राजू, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल, प्रमुख सचिव आवास दीपक कुमार, प्रमुख सचिव पर्यटन व संस्कृति मुकेश मेश्राम, सचिव मुख्यमंत्री आलोक कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

वार्ता
लखनऊ


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment