प्रियंका गांधी ने दुष्कर्म पीड़िता को न्याय का भरोसा दिया

Last Updated 23 Feb 2021 06:28:32 PM IST

राजस्थान की एक दुष्कर्म पीड़िता ने मंगलवार को किसान रैली के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से न्याय की मांग की।


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा

प्रियंका ने अपना भाषण बीच में ही रोक दिया और महिला से मिलने के लिए मंच से नीचे आ गईं। उन्होंने पीड़िता से कागजात ले लिए और आरोपी पर मामले दर्ज करवाने में हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।



यह घटना पिछले साल 26 अप्रैल को हुई थी और अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

बाद में, प्रियंका ने प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर का दौरा किया और पूजा-अर्चना की।

--आईएएनएस

आईएएनएस
मथुरा (यूपी)


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment