UP: BJP प्रत्याशी संगीता चौहान ने लगाया फर्जी मतदान का आरोप

Last Updated 03 Nov 2020 04:32:52 PM IST

उत्तर प्रदेश अमरोहा की नौगांवा सादात सीट पर मंगलवार को हो रहे उपचुनाव में भाजपा की प्रत्याशी संगीता चौहान ने फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए मांग की है कि पर्दानशीं महिलाओं का बुर्का हटवाकर ही उन्हें वोट डालने दिया जाए।


(प्रतीकात्मक तस्वीर)

संगीता ने संवाददाताओं से कहा, "फर्जी मतदान हो रहा है, मगर प्रशासन इसे समझ ही नहीं पा रहा है। हम बार—बार कह रहे हैं मगर वह सुन नहीं रहा है। बुरका हटाकर ही मतदान होना चाहिये। पहचान पत्र से जांच होनी चाहिये। यह कानून के मुताबिक न्यायोचित होगा।"

उन्होंने कहा, "यह फर्जी मतदान रोका जाना चाहिये, क्योंकि यह लोकतंत्र के लिये खतरनाक है।"

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने इस बारे में पूछे जाने पर कहा कि वह इन आरोपों की जांच कराएंगे।

अमरोहा जिले की नौगांवा सादात सीट यहां से विधायक चुने गये कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान के निधन के कारण रिक्त हुई है। भाजपा ने इस सीट के उपचुनाव में चौहान की पत्नी संगीता को टिकट दिया है। इस सीट पर 14 प्रत्याशी मैदान में हैं।

भाषा
लखनऊ


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment