यूपी: शौचालयों को सपा के रंग में रंगने पर भड़के सपाई
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में रेलवे अस्पताल के शौचालयों की दीवारों पर लाल और हरे रंग का पेंट कराए जाने पर समाजवादी पार्टी (सपा) ने योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ हमला बोला है।
![]() |
समाजवादी पार्टी की ओर से इसे तुरंत ठीक करने की अपील भी की गई है।
पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शौचालयों की तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, "दूषित सोच रखने वाले सत्ताधीशों द्वारा राजनीतिक द्वेष के चलते गोरखपुर रेलवे अस्पताल में शौचालय की दीवारों को सपा के रंग में रंगना लोकतंत्र को कलंकित करने वाली शर्मनाक घटना! एक प्रमुख राजनीतिक पार्टी के ध्वज के रंगों का अपमान घोर निंदनीय। संज्ञान ले हो कार्रवाई, तत्काल बदला जाए रंग।"
दूषित सोच रखने वाले सत्ताधीशों द्वारा राजनीतिक द्वेष के चलते गोरखपुर रेलवे अस्पताल में शौचालय की दीवारों को सपा के रंग में रंगना लोकतंत्र को कलंकित करने वाली शर्मनाक घटना!
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) October 29, 2020
एक प्रमुख राजनीतिक पार्टी के ध्वज के रंगो का अपमान घोर निंदनीय।
संज्ञान ले हो कार्रवाई, तत्काल बदला जाए रंग। pic.twitter.com/AE28tJ8Wvo
पार्टी एमएलसी सुनील साजन ने कहा कि एक प्रमुख राजनीतिक दल के झंडे के रंगों का इस तरह इस्तेमाल करके अपमान करना घोर निंदनीय है।
उन्होंने आगे कहा, "इस पर तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए और तुंरत रंग बदले जाने चाहिए।"
| Tweet![]() |