यूपी में हाई अलर्ट
Last Updated 30 Sep 2020 05:11:56 AM IST
छह दिसम्बर 1992 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद का विवादित ढांचा गिराए जाने के मामले का बुधवार को जटिल फैसला आने से पहले अयोध्या समेत समूचे उप्र में हाई अलर्ट कर दिया गया है।
यूपी में हाई अलर्ट |
करीब 28 साल के लंबे अंतराल के बाद आने वाले ऐतिहासिक फैसले की संवेदनशीलता के मद्देनजर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं।
तमिलनाडु में भी कड़ी सुरक्षा : चेन्नई से प्राप्त समाचार के अनुसार तमिलनाडु में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। केन्द्र के निर्देश पर ऐसा किया गया है।
| Tweet |