दुष्कर्म व छेड़छाड़ करने वालों के चौराहों पर लगेंगे पोस्टर

Last Updated 25 Sep 2020 05:50:58 AM IST

माफिया और अपराधियों पर कहर बनकर टूटी योगी सरकार ने महिलाओं के साथ दुष्कर्म और छेड़खानी करने वालों को भी अपने निशाने पर ले लिया है।


उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री ने महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए सख्त निर्देश जारी किए है, जिसके बाद पुलिस इसे लेकर खास अभियान चलाने जा रही है।

मुख्यमंत्री ने महिलाओं व लड़कियों के साथ अपराध करने वालों के चौराहों पर पोस्टर लगाने के निर्देश दिए है, साथ ही महिलाओं के साथ किसी भी तरह का अपराध करने वालों को महिला पुलिसकर्मियों से ही दंडित कराने को कहा है। उन्होंने ऐसे अपराधियों और दुराचारियों के मददगारों का नाम उजागर करने का आदेश भी दिया है।

मुख्यमंत्री के इस आदेश के बाद महिलाओं के साथ अपराध करने वालों की शामत तय है।  दूसरी ओर पुलिस भी प्रदेश में दुराचारियों और शोहदों के खिलाफ अभियान चलाने जा रही है। महिलाओं के साथ कोई आपराधिक घटना हुई, तो संबंधित बीट इंचार्ज, चौकी इंचार्ज, थाना प्रभारी और सीओ जिम्मेदार होंगे। जिस तरह एंटी रोमियो स्क्वॉड ने शानदार काम किया और मनचलों को सबक सिखाया, उसी तरह हर जिले की पुलिस भी महिलाओं के साथ अपराध करने वालों की कमर तोड़ दे।

सहारा न्यूज ब्यूरो
लखनऊ


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment