सहारा समय के संवाददाता की बलिया जिले के फेफना में हुई हत्या

Last Updated 24 Aug 2020 11:22:12 PM IST

सोमवार की देर शाम लगभग नौ बजे बलिया के फेफना क्षेत्र में सहारा समय न्यूज चैनल से जुड़े युवा पत्रकार रतन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।


सहारा समय उत्तरप्रदेश/उत्तराखंड के बलिया के संवाददाता रतन सिंह। (फाइल फोटो)

सिंह फेफना गांव के ही निवासी हैं। इस घटना से पुलिस प्रशासन जहां सकते में आ गया, वहीं आम जन में भी दहशत फैल गई। विवरण के मुताबिक फेफना क्षेत्र में ही अचानक पहुंचे बदमाशों ने उन पर देखते ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। युवा पत्रकार रतन सिंह को बचने तक का मौका नहीं मिला।

फिर भी परिजन उठाकर उन्हें अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बाद में पहुंची पुलिस ने चारों तरफ खोजबीन की, लेकिन देर रात तक हमलावरों का पता नहीं चल सका। अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने बताया, सिंह की सोमवार रात्रि फेफना में गोली मारकर हत्या कर दी गई। सिंह की हत्या पर बलिया श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। विदित हो कि कुछ महीनों पूर्व रतन सिंह के भाई की पारिवारिक विवाद के दौरान हार्टअटैक से मौत हो गयी थी।

 

 

समयलाइव डेस्क
फेफना/बलिया


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment