मोस्टवांटेड विकास दुबे पर अब पांच लाख का इनाम

Last Updated 08 Jul 2020 12:51:31 PM IST

उत्तर प्रदेश के कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी मोस्टवांटेड हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे पर इनाम की राशि अब बढ़ा कर पांच लाख रुपये कर दी गयी है।


मोस्टवांटेड हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे (फाइल फोटो)

अपर मुख्य सचिव,गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने विकास दुबे को पकड़ने वाले को 5 लाख रूपये का इनाम देने की घोषणा की है।

अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया, "विकास दुबे पुत्र राम कुमार दुबे निवासी विकरू थाना, चौबेपुर जनपद कानपुर नगर को गिरफ्तार तथा दण्डित कराने की सूचना देने पर अब पांच लाख रूपये की धनराशि दी जाएगी।"

विकास दुबे पर पहले 25 हजार का इनाम था, जिसको बढ़ाकर 50 हजार, 1 लाख के बाद 2.5 लाख किया गया था। 50 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे पर आईजी रेंज मोहित अग्रवाल ने 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

आईजी रेंज मोहित अग्रवाल ने विकास दुबे पर इनाम की राशि बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये करने का प्रस्ताव रखते हुए फाइल डीजीपी कार्यालय भेजी थी। आईजी रेंज ने डीजीपी को इनाम बढ़ाने के लिए संस्तुति की थी। डीजीपी ने कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल मोस्टवांटेड अपराधी विकास दुबे कांड के मुख्य आरोपी पर 2.5 लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। इसके बाद आज प्रदेश सरकार ने अभियुक्त विकास दुबे की अपराधिक गतिविधियों में बढ़ रही संलिप्तता को देखते हुए इस राशि को ढाई लाख से बढ़ाकर पांच लाख कर दिया है।

मालूम हो कि कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में दो और तीन जुलाई की रात दबिश देने गई पुलिस की टीम के एक सीओ, तीन दारोगा तथा चार सिपाही की हत्या का मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे अभी भी प्रदेश की पुलिस पकड़ से बाहर है। भारी भरकम टीमें प्रदेश के साथ बाहर भी उसकी तलाश में लगी हैं। इसके साथ ही पुलिस ने मोस्टवांटेड विकास दुबे जगह-जगह पर पोस्टर्स लगवाए हैं। इनमें टोल प्लाजा के साथ ही प्रदेश के बॉर्डर पर भी जगह-जगह विकास दुबे के पोस्टर्स लगे हैं।

 

आईएएनएस
लखनऊ


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment