कॉमेडियन अन्नू अवस्थी की विकास दुबे के साथ फोटो वारयरल, दी सफाई

Last Updated 07 Jul 2020 09:45:47 AM IST

उत्तर प्रदेश के चौबेपुर के बिकरू में सीओ समेत आठ पुलिस जवानों की हत्या में शामिल रहे मोस्टवांटेड विकास दुबे के साथ कॉमेडियन अन्नू अवस्थी की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस पर उन्होंने सफाई दी है।


कॉमेडियन अन्नू अवस्थी की विकास दुबे के साथ फोटो वारयरल

अन्नू अवस्थी ने एक टीवी चैनल से बातचीत में इस फोटो के वायरल होने पर सफाई दी। उन्होंने कहा, "जब भी हम घर से बाहर निकलते हैं तो लोग हमारे साथ फोटो खिंचाते हैं। बहुत से लोगों को हम नहीं जानते तो भी हमें उनके साथ फोटो खिंचानी पड़ती है।"

अन्नू अवस्थी ने बताया, "मेरे एक दोस्त जय के यहां एक कार्यक्रम था। उसी में हम लोग परिवार के साथ गए थे। वहां विकास दुबे भी आया था। यह फोटो उसी समय की है।"

अवस्थी ने बताया कि कार्यक्रम शुरू होने के बाद लोगों ने फोटो खिंचवानी शुरू कर दी। उसी बीच विकास दुबे आया और कहा कि "हम आपके वीडियो देखते हैं। उसने मुझसे फोटो खिंचाने को कहा तो मैंने खिंचवा ली। विकास दुबे से मेरा कोई सीधा संपर्क भी नहीं है। हम लोगों के साथ अक्सर लोग फोटो खिंचवाते रहते हैं।"

कानपुर एनकाउंटर के बाद पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। हर संदिग्ध कड़ी को जोड़ रही है। पुलिस विकास दुबे के फोन में मिले हर नंबर की जांच कर रही है। हर उस शख्स से पूछताछ कर रही है जिसने कभी विकास दुबे के साथ फोटो खिंचवाई है।

उत्तर प्रदेश पुलिस को कुख्यात हिस्ट्रीशीटर, आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी और ढाई लाख रुपये का इनामी बदमाश विकास दुबे की तलाश है। विकास की तलाश में यूपी पुलिस की 40 थानों की पुलिस लगी हुई है। पुलिस हर उस शख्स से पूछताछ कर रही है, जिसके साथ विकास दुबे की फोटो है।

आईएएनएस
कानपुर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment