अखिलेश के जन्मदिन पर पत्नी डिम्पल ने कार्यकर्ताओं से की जरूरतमंदों की मदद की अपील

Last Updated 01 Jul 2020 12:27:47 PM IST

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज 47वां जन्मदिन है। इस मौके पर उनकी पत्नी और सांसद डिम्पल यादव ने शुभकामनाएं दी हैं।


अखिलेश यादव, डिम्पल यादव (फाइल फोटो)

उन्होंने कार्यकर्ताओं से किसी आयोजन की जगह जरूरतमंद की मदद के लिए आग्रह किया है।

डिम्पल यादव ने ट्वीटर के माध्यम से लिखा, "सपा के लोकप्रिय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। उनके अनुरोध पर उनके चाहने वाले सभी समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं से ये आग्रह है कि वो इस संकटकाल में किसी आयोजन की जगह व्यक्तिगत स्तर पर किसी जरूरतमंद की मदद करें।"

पार्टी सूत्रों के अनुसार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 47वें जन्मदिन को पार्टी कार्यकर्ता सादगी से मनाएंगे। इस बार कोविड-19 के कारण महानगर और जिला इकाई के पदाधिकारी बिना किसी तामझाम के पार्टी कार्यालय पर केक काटेंगे।

वहीं अनाथालयों में बच्चों को खाना खिलाएंगे। इसके अलावा कोरोना महामारी से बचने के लिए लोगों को मास्क और सेनेटाइजर भी वितरित करेंगे।

आईएएनएस
लखनऊ


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment