यूपी : फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत

Last Updated 20 Jun 2020 11:48:23 AM IST

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में शनिवार को आगरा से लखनऊ की ओर जा रही कार एक ट्रक से टकरा गई।


इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है।

फिरोजाबाद के सहायक पुलिस अधीक्षक डा इरज राजा ने बताया कि "फिरोजबाद जनपद के थाना नसीरपुर इलाके में हाइवे पर एक ट्रक से कार की टक्कर हो गयी, जिसमें कार सवार पांच लोगों की मौत हो गयी। एक घायल हो गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस हादसे में पीड़ित परिवार प्रयागराज का है। यह सभी दिल्ली से लौटकर कार से प्रयागराज जा रहे थे। तभी यह हादसा हो गया।

दुर्घटना स्थल से संदिग्ध ट्रक के कुछ सुराग मिले हैं। उसकी जांच हो रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि कार की रफ्तार तेज थी। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।"
 

आईएएनएस
फिरोजाबाद


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment