उत्तर प्रदेश के सैनिटाइजर से पूरे देश में कोरोना से लड़ाई

Last Updated 22 May 2020 03:59:55 PM IST

कोरोना संकट से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश में सैनिटाइजर का युद्धस्तर पर उत्पादन चल रहा है। योगी सरकार के प्रयास से कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक इसकी आपूर्ति की जा रही है।


(प्रतीकात्मक तस्वीर)

उत्तर प्रदेश 61 लाख लीटर सैनिटाइजर बना चुका है। इसमें से 27 लाख लीटर से ज्यादा की आपूर्ति अन्य राज्यों में हो रही है। आबकारी विभाग के प्रमुख सचिव संजय भूसरेड्डी ने बताया कि कोरोना से निपटने के लिए अभी 86 इकाई में सैनिटाइजर का उत्पादन हो रहा है। इनमें से प्रदेश की 27 चीनी मिलों में भी यह बन रहा है। पहले प्रदेश में केवल 1 इकाई द्वारा सैनिटाइजर का उत्पादन किया जाता था। लेकिन इस महामारी काल में मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद इसका उत्पादन कई गुना किया गया है।

उन्होंने बताया कि अब तक 61,81,114.04 लीटर सैनिटाइजर का उत्पादन किया जा चुका है, जिसमें से 26,45,656.29 लीटर उत्तर प्रदेश में खपत हो चुकी है। इसके अलावा 27,20,606.60 अन्य राज्यों में अपूर्ति की गयी है, जिसमें 1,47,182.95 लीटर जिलाधिकारियों के माध्यम से विभिन्न संस्थाओं और सरकारी अस्पतालों में कराया गया है।

रेड्डी ने बताया कि 27.20 लाख लीटर जिन राज्यों में आपूर्ति हुई है उनमें से प्रमुख दिल्ली को 5,77,450.46, महाराष्ट्र को 4,14,007, हरियाणा को 6,51,810.2, पंजाब को 63,410.6, उत्तराखंड को 1,50,331, तमिलनाडु को 58,363, कर्नाटक को 7671, मध्य प्रदेश को 5476, बिहार को 73,467.9, असम को 34,756.2, ओडिसा को 20,851, राजस्थान को 1,19,007.6, मेघालय को 9,899, केरल को 7,545, झारखंड को 31,686.7, चंडीगढ़ को 3,057, छत्तीसगढ़ को 4170.8, गुजरात को 1,04,597, जम्मू और कश्मीर को 5,805, तेलंगाना को 33,986, पश्चिम बंगाल को 50,778.2, दादर और नागर हवेली को 80,000, हिमाचल को 80,125, गोवा को 674 तथा नागालैंड को 620 लीटर हैंड सैनिटाइजर की आपूर्ति की गई है।

इस प्रकार उत्तर प्रदेश, अन्य राज्यों को भी सैनिटाइजर उपलब्ध कराकर लगातार कोरोना की जंग में आगे बढ़ रहा है।

उत्तर प्रदेश के गन्नामंत्री सुरेश राणा ने बताया कि कोरोना महामारी को नियंत्रित करने के लिए सैनिटाजर की मांग बढ़ी है। पहले इसका उत्पादन उतना नहीं था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभाग को निर्देश दिया कि अपने-अपने जिलों की शुगर मिलों में त्वारित गति से इसका निर्माण कराएं। आबकारी विभाग से तालमेल करके कई लाख लीटर सैनिटाइजर बनाया गया, जिसकी आपूर्ति पूरे देश में हो रही है।

आईएएनएस
लखनऊ


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment