नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार उदय सिन्हा, सीएम योगी ने जताया शोक

Last Updated 08 Apr 2020 02:20:30 PM IST

जाने माने वरिष्ठ पत्रकार उदय सिन्हा का आज सुबह लखनऊ के एक निजी नर्सिंग होम में निधन हो गया। वह 64 साल के थे।


नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार उदय सिन्हा

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार कुछ दिनों से बीमार चल रहे सिन्हा ने आज तड़के 4 बजे महानगर लखनऊ के एक निजी नर्सिंग होम में अंतिम सांस ली।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिन्हा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

वह अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए हैं।

उदय सिन्हा दैनिक भास्कर, द पायनियर, सहारा समय (अंग्रेजी पत्रिका), हरिभूमि और नॉर्थ ईस्ट टाइम जैसे अनेक हिंदी व अंग्रेजी अखबारों के संपादक रहे, साथ ही टेलीविजन चैनल-चैनल वन के संपादक व एडवाइजर भी रहे हैं।

मीडिया जगत ने उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।

समय लाइव डेस्क/वार्ता
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment