उन्नाव दुष्कर्म : पीड़िता के पिता की हत्या मामले की सुनवाई 4 मार्च तक टली

Last Updated 29 Feb 2020 05:17:06 PM IST

दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को तीन साल पहले उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में भाजपा से निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर द्वारा दुष्कर्म की शिकार एक महिला के पिता की कथित रूप से हिरासत में मौत के मामले में फैसला सुनाने की तारीख चार मार्च तक टाल दी है।


कुलदीप सिंह सेंगर(फाइल फोटो)

तीस हजारी कोर्ट के जिला एवं सत्र न्यायाधीश धर्मेश शर्मा अब चार मार्च की सुबह 11:30 बजे फैसला सुनाएंगे।

यह मामला नौ अप्रैल 2018 को पुलिस हिरासत में दुष्कर्म पीड़िता के पिता की मौत से संबंधित है।

सेंगर द्वारा 2017 में महिला का कथित तौर पर अपहरण कर दुष्कर्म किया गया था। उस समय वह नाबालिग थी।

अदालत ने पिछले साल 20 दिसंबर को महिला का दुष्कर्म करने के लिए उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

इस मामले में सीबीआई ने आरोपों को साबित करने के लिए पीड़िता के चाचा, मां, बहन व पिता के सहकर्मी समेत 55 गवाहों के बयान दर्ज करवाए तो वहीं बचाव पक्ष ने नौ गवाहों को पेश किया।

यह मामला पिछले साल सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर उत्तर प्रदेश की एक ट्रायल कोर्ट से राष्ट्रीय राजधानी में स्थानांतरित किया गया था।

दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद कुलदीप सिंह सेंगर को हाल ही में उत्तर प्रदेश विधानसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

आईएएनएस
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment