योगी ने आगरा में की अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के आगमन की तैयारियों की समीक्षा

Last Updated 19 Feb 2020 10:41:46 AM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 24 फरवरी के प्रस्तावित आगमन के मद्देनजर तैयारियों के संबंध में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और तैयारियों को जायजा लिया।


आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी। मुख्यमंी ने मंगलवार देर शाम यहां समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी तैयारियां समय पर व पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण की जाएं। यह भी ध्यान रखा जाए कि इस दौरान आमजन को कोई परेशानी न/न हो। उन्होंने अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
      
समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री को अमेरिका के राष्ट्रपति के दृष्टिगत की जा रही तैयारियों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी।
       
इससे पूर्व, योगी ने अमेरिका के राष्ट्रपति के आगरा आगमन के दृष्टिगत् एयरपोर्ट से लेकर ताजमहल तक का स्थलीय निरीक्षण कर स्वागत एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। 
 

वार्ता
आगरा


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment