प्रियका राजनीतिक नौटंकी की बजाय कोटा जाकर दु:खी माताओं सांत्वना दें: योगी

Last Updated 02 Jan 2020 08:10:04 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधते हुये कहा कि राजनीतिक नौटंकी करने की बजाय राजस्थान के कोटा में जाकर उन माताओं से मिलती जिनकी गोद सूनी हुई है।


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राजस्थान के कोटा जिले में गत दिसम्बर में करीब 100 मासूमों की मौत बेहद दु:खद और हृदय विदारक है। उन्होंने कहा कि इस मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चुप्पी साधे है। कांगेस महासचिव उन माताओं से मिलती जिनकी गोद सूनी हुई है तो उनके परिवारो को सांत्वना मिलती। अत्यंत क्षोभ है कि कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका वाड्रा महिला होकर भी माताओं का दु:ख नहीं समझ पा रहीं है।
        
मुख्यमंत्री ने गुरूवार को यहां ट्वीटकर कहा ‘‘श्रीमती वाड्रा अगर यू.पी. में राजनीतिक नौटंकी करने की बजाय उन गरीब पीड़ति माताओं से जाकर मिलतीं, जिनकी गोद केवल उनकी पार्टी की सरकार की लापरवाही की वजह से सूनी हो गई है तो उन परिवारों को कुछ सांत्वना मिलती। इनको किसी की न चिंता है, न कोई संवेदना, जनसेवा नहीं सिर्फ राजनीति करनी है।’’
      
उन्होंने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की उदासीनता और असंवेदनशीलता और इस मामले में चुप्पी साधे रहना मन को दुखी करने वाला है।
उन्होंने ट्वीटकर कहा ‘‘राजस्थान में कांग्रेसी सरकार, वहां के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी की उदासीनता, असंवेदनशीलता व गैर-जिम्मेदाराना रवैया और इस मामले में चुप्पी साधे रहना मन दुखी कर देने वाला है।’’
        
श्री योगी ने एक अन्य ट्वीटकर कहा ‘‘कोटा में करीब 100 मासूमों की मौत बेहद दु:खद और हृदय विदारक है। माताओं की गोद उजड़ना सभ्य समाज, मानवीय मूल्यों और संवेदनाओं पर धब्बा है। अत्यंत क्षोभ है कि कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका वाड्रा महिला होकर भी माताओं का दु:ख नहीं समझ पा रहीं।’’


      
गौरतलब है कि पिछले महीने राजस्थान के कोटा के एक अस्पताल में 100 से अधिक बच्चों की मौत हो गई जिसकी विपक्ष ने बड़ी आलोचना की थी। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भी अस्पताल का दौरा किया, बाद में राज्य की कांग्रेस सरकार को कारण बताओ नोटिस भी दिया था।
       
उत्तर प्रदेश में अगस्त 2017 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर में बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज में 60 से अधिक बच्चों की मौत ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई थी। इस घटना की कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने योगी सरकार की तीखी आलोचना की थी।

वार्ता
लखनऊ


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment