CAA, NRC की व्यवस्था राष्ट्र हित में: शिया सेंट्रल बोर्ड

Last Updated 26 Dec 2019 04:26:22 PM IST

उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने लोगों से नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में फैलाये जा रहे भ्रम से दूर रहने की अपील करते हुये कहा किया सीएए और एनआरसी की व्यवस्था राष्ट्र की सुरक्षा के हित में है।


उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी(फाइल फोटो)

रिजवी ने गुरूवार को यहां जारी बयान में कहा कि सीएए और एनआरसी की व्यवस्था राष्ट्र की सुरक्षा के हित में हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को नागरिकता संशोधन कानून में शिया मुसलमानों को भी शामिल किया जाना चाहिए।

उन्होंने भारतीय मुसलमानों को अफवाहों और फैलाए जा रहे भ्रम से दूर रहने की अपील की।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा सबसे ऊपर है, जिससे कोई समझौता नहीं हो सकता। एनआरसी और सीएए राष्ट्र की सुरक्षा से संबंधित हैं। उप्र शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड इसका समर्थन करता है।

उन्होंने कहा कि कुछ लोग विरोधी पार्टियों की साजिश का शिकार हो गए हैं, जो सड़क पर उतर कर उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं। देश के युवाओं को बहकाया जा रहा है।

 रिजवी ने कहा कि देश के मुसलमानों को एनआरसी से कोई खतरा नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि घुसपैठिए तो कांग्रेस समाजवादी पार्टी और ममता बनर्जी के लिए वोट बैंक हैं। इसी कारण इतना बवाल किया जा रहा है।

 

वार्ता
लखनऊ


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment