सीएए हिंसक प्रदर्शन के पीड़ितों से मिलने जा रहे राहुल, प्रियंका को पुलिस ने मेरठ से लौटाया

Last Updated 24 Dec 2019 02:02:24 PM IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी को पुलिस ने आज मेरठ में घुसने से पहले ही रोक दिया और वापस कर दिया।


राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा

कांग्रेस के दोनों नेता मेरठ में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हुई हिंसा में मारे गये लोगों से मिलने आये थे लेकिन दोनों को शहर से दस किलोमीटर पहले परतापुर में ही रोक दिया गया।

राहुल गांधी ने पुलिस से कहा कि वो सिर्फ तीन लोग ही पीड़ित परिवार से मिलना चाहते हैं लेकिन पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी।

पीड़ित परिवार से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी के नेता प्रमोद तिवारी मिलना चाहते थे लेकिन इसकी इजाजत नहीं मिली।

पुलिस ने कहा कि इलाके में तनाव है। लिहाजा अनुमति देना संभव नहीं है।

पुलिस के समझाने पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वापस लौट गईं।

वार्ता
मेरठ


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment