उत्तर प्रदेश उपचुनाव: सपा उम्मीदवार तंजीन फातिमा ने रामपुर से जीत दर्ज

Last Updated 24 Oct 2019 09:50:07 AM IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा की 11 सीटों के उपचुनाव के लिए मतगणना गुरुवार सुबह 8 बजे शुरू हो गई।


उत्तर प्रदेश में रामपुर विधानसभा सीट के लिए हुए उप चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) की उम्मीदवार और सांसद आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा ने जीत दर्ज की है।उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार भारत भूषण को हराया है।

11 में से 7 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार रूझानों में आगे चल रहे हैं।लखनऊ  कैंट, अलीगढ़ की इगलास, बहराइच की बलहा, प्रतापगढ़, चित्रकूट की मानिकपुर, कानपुर की गोविंद नगर, मऊ  की घोसी सीट पर भाजपा आगे चल रही है।

प्रतापगढ़ से अपना दल के प्रत्याशी राज कुमार पाल चुनाव जीत गये हैं। पाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के बृजेश वर्मा को 29 हजार 714 मतों से हराया।  भाजपा की सहयोगी अपना दल ने अपनी यह सीट बरकरार रखी है ।

कानपुर के गोविंदनगर से भाजपा के सुरेंद्र मैथानी, लखनऊ  कैंट से भाजपा के सुरेश चंद्र तिवारी, अलीगढ़ के इगलास से भाजपा के राजकुमार सहयोगी, बहराइच के बलहा से भाजपा के सरोज सोनकर, मऊ  के घोसी से भाजपा के विजय राजभर और चित्रकूट के मानिकपुर से भाजपा के आंनद शुक्ला बढ़त बनाए हुए हैं।

11 विधानसभा क्षेत्रों के लिए हुए उपचुनावों में अधिकतम सीटें जीतने के भरोसे के साथ भाजपा जश्न के लिए पूरी तरह से तैयार दिख रही है।

प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव मौर्या ने कहा, "हम सभी 11 सीटें जीतने जा रहे हैं।"

अपनी सहयोगी पार्टी अपना दल के लिए एक सीट (प्रतापगढ़) को छोड़कर भाजपा सभी 10 सीटों पर मैदान में है।

सपा और बसपा के लिए यह परिणाम प्रतिष्ठा का विषय है। दोनों दलों के पास एक-एक सीट है और अपने निर्वाचन क्षेत्रों को बनाए रखना उनके लिए एक बड़ी चुनौती है।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, 109 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

 

एजेंसियां
लखनऊ


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment