दीपोत्सव पर योगी अयोध्या को देंगे 373 करोड़ की सौगात

Last Updated 22 Oct 2019 12:20:16 PM IST

भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में इस बार भव्य दीपावली होने जा रही है जिसके तहत पांच लाख 50 हजार दीप जलाकर पूरे अयोध्या को जगमग किया जायेगा साथ ही मुख्यमंत्री अयोध्या को 373 करोड़ 69 लाख रूपए की सौगात भी देंगे।


अयोध्या (फाइल फोटो)

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार लगातार तीसरे साल भव्य दीपोत्सव पर अयोध्यावासियों को 373 करोड़ 69 लाख रूपए की सौगात मिलने जा रही है। अयोध्या में पूरी हो चुकी 15 बड़ी परियोजनाओं के लोकार्पण की पूरी तयारी कर ली गई है। 

दीपोत्सव के मुख्य उत्सव 26 अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामकथा पार्क से इसे समर्पित करेंगे।   

इसमें मेडिकल कॉलेज का निर्माण, राम की पैड़ी में अविरल जल प्रवाह, गुप्तारघाट पर नए घाट का निर्माण, भजन संध्या स्थल, जिला महिला चिकित्सालय में सौ बेड का मैटरनिटी सेंटर, अयोध्या के प्रवेश और निकासी द्वार समेत अन्य योजनाएं शामिल हैं। 

मौजूदा समय में अधिकतर निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। राम की पैड़ी पर अविरल जल प्रवाह, राम की पैड़ी की रिमॉडलिंग, भजन संध्या स्थल समेत कुछ विकास कार्यों में हल्की-फुल्की कसर रह गई है। 

 

वार्ता
लखनऊ


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment