अयोध्या: इस बार होगी सबसे भव्य दीपावली, 5 लाख दीपों से जगमगाएगी राम की नगरी

Last Updated 07 Oct 2019 02:04:31 PM IST

दीपावली के बाद उच्चतम न्यायालय का अयोध्या की विवादित जमीन का फैसला आने की उम्मीद को देखते हुये इस बार रामनगरी का दीपोत्सव नए कलेवर में होगा जिसके तहत पूरे अयोध्या को दीपों से सजाया जायेगा।


(फाइल फोटो)

इसके लिए तैयारी शुरू हो चुकी है। राम की पैड़ी को आयोजन के लिए तैयार किया जा रहा है, तो दूसरी ओर दीपोत्सव की सामग्री की खरीदारी शुरू हो चुकी है। इस बार साढ़े 25 हजार लीटर सरसों के तेल से जलाए गए दीयों की रोशनी से रामनगरी नहा उठेगी।

राम की पैड़ी के साथ अन्य 14 प्रमुख स्थलों पर मिट्टी के दीये जगमगाएंगे। 45 मिलीलीटर तेल की क्षमता वाला एक-एक दीया तीन घंटे जलेगा।  

आयोजन में लगने वाली सामग्री की खरीद के लिए ई-टेंडर हो चुका है। 14 अक्टूबर को ई-टेंडर खुलने के बाद आपूर्ति शुरू हो सकेगी। कुल 17 सौ टिन सरसों के तेल के अलावा पांच लाख मिट्टी के दीये और छह लाख रुई की बाती को क्रय करने का खाका तैयार हुआ है।

पिछले साल की तुलना में इस बार चार सौ से अधिक टिन सरसों के तेल की खरीदारी की जाएगी। दीया जलाने के लिए माचिस और मोमबत्ती भी आनी है।

इस कार्यक्रम में अहम भूमिका वाले आशीष मिश्र बताते हैं कि दीपोत्सव में इस्तेमाल होने वाली सामग्री के लिए टेंडर हो चुका है। राम की पैड़ी पर तकरीबन पांच लाख और अन्य 13 स्थानों पर एक लाख दीये जलाये जायेंगे।
 

 

वार्ता
अयोध्या


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment