योगी ने महानवमी की दी शुभकामनायें

Last Updated 06 Oct 2019 06:11:50 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि में महाअष्टमी एवं महानवमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जगत की समस्त व्यवस्थाओं को आदिशक्ति भगवती संचालित करती हैं। इनके अनंत रूप हैं। आदिशक्ति प्रधान नौ रूपों में नवदुर्गा बनकर सम्पूर्ण पृथ्वीलोक पर अपनी करुणा की वर्षा करती हैं। नवरात्रि में माँ के इन नौ रूप का पूजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव से किया जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्रि में माँ दुर्गा की आराधना मातृशक्ति के प्रति सनातन परम्परा के सम्मान का प्रतीक है। इसी क्रम में नवरात्रि में महाअष्टमी एवं महानवमी पर बड़ी संख्या में भक्तगण कन्या पूजन करते हैं। यह पर्व केवल व्रत और उपवास का नहीं, बल्कि नारी शक्ति और कन्याओं के सम्मान का भी पर्व है।

उन्होने कहा कि शारदीय नवरात्रि में दुर्गा पूजा के सार्वजनिक एवं सामुदायिक आयोजन से सामाजिक समरसता सुदृढ़ होती है। उन्होंने प्रदेशवासियों से यह पर्व पारस्परिक सछ्वाव एवं सौहार्द के वातावरण में मनाने का आहवान किया है।

वार्ता
लखनऊ


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment