सपा के एक और सांसद ने राज्यसभा, पार्टी सदस्यता छोड़ी
Last Updated 05 Aug 2019 04:12:44 PM IST
समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद संजय सेठ ने सोमवार को राज्यसभा और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उनके भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की संभावना है।
सपा के एक और सांसद ने राज्यसभा छोड़ी |
पिछले एक महीने में समाजवादी पार्टी और राज्यसभा से इस्तीफा देने वाले सेठ तीसरे सांसद हैं। इससे पहले नीरज शेखर और सुरेंद्र नागर ने अपना इस्तीफा सौंप दिया था और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे।
सपा के सांसद संजय सेठ का इस्तीफा पार्टी के लिए एक बड़ा झटका है क्योंकि वह न केवल सपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष थे बल्कि यादव परिवार के करीबी माने जाते थे।
सेठ सेंट्रल उत्तर प्रदेश में सबसे बड़े बिल्डरों में से एक हैं और मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव के एक व्यापारिक साझेदार हैं।
सेठ के इस्तीफा देने के बाद राज्यसभा में सपा के सिर्फ 10 सांसद रह गए हैं।
| Tweet |