धर्मेंद्र यादव की भाजपा सांसद संघमित्रा के चुनाव के खिलाफ याचिका

Last Updated 06 Jul 2019 01:17:59 AM IST

समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने बदायूं लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद संघमित्रा मौर्या के चुनाव के खिलाफ इलाहाबाद उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की है।


सपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव और भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्या

बदायूं लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद संघमित्रा मौर्या, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी है। सपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने महानिबंधक के समक्ष चुनाव याचिका अधिवक्ता एन के पांडेय की मार्फत दाखिल की। याचिका में आरोप लगाया गया है कि बिलसी विधानसभा में 10 हजार वोट पड़े लेकिन गिनती उससे अधिक की गयी।

समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने बदायूं लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद संघमित्रा मौर्या के चुनाव के खिलाफ इलाहाबाद उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की है।



साथ ही भारतीय जनता पार्टी की सांसद संघमित्रा मौर्या ने अपनी वैवाहिक स्थिति की चुनाव आयोग को गलत जानकारी दी है।

वार्ता
प्रयागराज


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment