जनता के सवालों पर मुंह बिचका रही है उत्तर प्रदेश की BJP सरकार: प्रियंका

Last Updated 01 Jul 2019 09:40:49 AM IST

मुरादाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के समय पत्रकारों को कमरे में बंद करने से जुड़ी खबर को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि सरकार जनता के सवालों पर मुंह बिचका रही है।


प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो)

उन्होंने ट्वीट कर कहा, "पत्रकार बंधक बनाए जा रहे हैं, सवालों पर पर्दा डाला जा रहा है, समस्याओं को दरकिनार किया जा रहा है। प्रचंड बहुमत पाने वाली उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार जनता के सवालों से ही मुंह बिचका रही है।"     

उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "नेताजी ये पब्लिक है ये सब जानती है। सवाल पूछेगी भी और जवाब लेगी भी।"     

खबरों के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को मुरादाबाद के दौरे पर थे, जहां उन्होंने सरकारी अस्पतालों में लोगों को मिल रही सेवाओं का जायजा लिया। लेकिन मुरादाबाद के जिला अधिकारी ने कई पत्रकारों को एक कमरे में बंद करवा दिया ताकि सेवाओं में कमी और खामियों को लेकर पत्रकार मुख्यमंत्री से सवाल ना पूछ सकें।

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment