अधिकारी हर हाल में 9 बजे तक कार्यालय पहुंचें : योगी

Last Updated 27 Jun 2019 04:23:08 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस समेत सभी विभागों के अफसरों को सुबह नौ बजे तक हर हाल में कार्यालय पहुंचने के निर्देश दिए हैं।


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस निर्देश की जानकारी, मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकृत ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट के जरिए दी गई है। उन्होंने कहा कि जो भी अफसर इसका पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लोकसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री ने ढीले अधिकारियों के खिलाफ सख्त तेवर अपनाया है। वह दागी अधिकारियों और कर्मचारियों की छंटनी के लिए पहले ही निर्देश दे चुके हैं। हाल ही में उन्होंने दागी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ाई भी दिखाई है।



इसके अलावा मुख्यमंत्री ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि दागी अफसरों व कर्मचारियों को जबरन सेवा से सेवानिवृत्त कर दिया जाएगा। ऐसे अफसरों को चिह्न्ति कर उनके खिलाफ कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

आईएएनएस
लखनऊ


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment