यूपी में साली के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Last Updated 14 Jun 2019 05:56:13 AM IST

उत्तर प्रदेश में बलरामपुर जिले के तुलसीपुर क्षेत्र मे रिश्तो को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है।


यूपी में साली के साथ सामूहिक दुष्कर्म

पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर जीजा सहित पांच लोगो के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस उपाधीक्षक मनोज कुमार यादव ने गुरूवार को यहाँ बताया कि पीडिता की शिकायत पर उसके जीजा सुरेन्द्र सिंह सहित दो नामजद और तीन अज्ञात व्यक्तियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि दुष्कर्म पीडिता ने पुलिस को दिये गये तहरीर मे आरोप लगाया है कि पिछले 10 जून की रात उसके जीजा सुरेश सिंह अपने चार अन्य साथियो के साथ घर मे आये और सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीडिता ने आरोपियो पर सोने की चैन ,अंगूठी और 45000 रूपया नकद लूटने का भी आरोप  लगाया है।
उन्होने बताया कि तहरीर के अधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है।

वार्ता
बलरामपुर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment