यूपी में लोगों को खुद सुरक्षित रहना सीखना होगा: अखिलेश

Last Updated 13 Jun 2019 03:28:58 PM IST

उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव की हत्या की भर्त्सना करते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरूवार को कहा कि योगी सरकार से न्याय की उम्मीद बेमानी है और राज्य के लोगों को अपनी सुरक्षा के बारे में खुद सोचना होगा।


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (फाइल फोटो)

यादव के अंतिम संस्कार में भाग लेने आये यादव ने पत्रकारों से कहा कि कचहरी में वकील के चैम्बर में हत्या इतनी बड़ी घटना है कि इसकी कल्पना कोई नहीं कर सकता है। कल जब मुख्यमंत्री कानून व्यवस्था पर बैठक कर रहे उस समय अपराधी अपराध कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि इस सरकार से न्याय की उम्मीद बेमानी है। इस जघन्य हत्याकांड की जांच उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से करायी जानी चाहिये।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘चुनाव के बाद चिन्हित करके समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की हत्या हो रही है। हम एक सूची राज्यपाल को देंगे जिनकी हत्या हुई है। सरकार परिवार को 50 लाख रुपये की सहायता दे। इस हत्याकांड में पुलिस की भूमिका की भी जांच हो। इस सरकार से जनता न्याय की उम्मीद नहीं कर सकती है।

यादव ने राज्यपाल की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुये सरकार पर संदेह जताया कि सपा कार्यकर्ताओं की हत्या में पुलिस तो शामिल नहीं है।

वार्ता
एटा


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment