मोदी सरकार ने देश की जनता के साथ किया धोखा: सिद्धू
पूर्व क्रिकेटर और पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि मोदी सरकार ने पूरे देश की जनता के साथ छल किया है। मोदी ने अच्छे दिन लाने की बात कही थी लेकिन आज तक अच्छे दिन नहीं आए।
नवजोत सिंह सिद्धू (फाइल फोटो) |
सिद्धू अमेठी के जगदीशपुर में गुरुवार शाम को जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि अंबानी, अडानी जैसे बड़े उद्योगपतियों के अच्छे दिन जरूर आ गये हैं। नीरव मोदी, मेहुल चौकसी आदि ने करोड़ों का घोटाला किया है और वह सब फरार हो गए। सरकार चुप है। उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है क्योंकि सब गुजरात के हैं।
सिद्धू ने कहा कि कालाधन लाने की मोदी बड़ी बड़ी बातें करते थे, वह भी नहीं आया, कहां है काला धन?
उन्होंने कहा कि दो करोड़ युवाओं को हर साल रोजगार देने का वादा मोदी ने किया था पर दो लोगों को भी रोजगार नही मिला।
उन्होंने दावा किया कि अमेठी का विकास सिर्फ कांग्रेस ने ही किया है। आज पेट्रोलियम इंस्टीट्यूट, एचएएल, बीएचईएल, इन्दिरा गांधी उड़ान अकादमी यह सब कांग्रेस की देन हैं।
भारतीय जनता पार्टी ने अमेठी का विकास चोरी किया है। मोदी देश का विकास करने में भी विफल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अमेठी की जनता इस बार सांसद नहीं एक प्रधानमंत्री को चुनने जा रही हैं।
| Tweet |