शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सपा में शामिल, लखनऊ से लड़ेंगी चुनाव

Last Updated 16 Apr 2019 04:49:08 PM IST

बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा मंगलवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गयीं।


शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सपा में हुईं शामिल

सपा के आधिकारिक ट्वीट में कहा गया कि पूनम सिन्हा सपा नेता डिम्पल यादव की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हो गयीं।     

पूनम लखनऊ सीट से केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी।

वह 18 अप्रैल को अपना नामांकन दाखिल करेंगी।

राजनाथ ने शुक्रवार को ही नामांकन दाखिल किया।

लखनऊ सीट पर मतदान छह मई को होगा।

भाषा
लखनऊ


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment