अमेठी : हारून रशीद राहुल के खिलाफ ठोकेंगे ताल
Last Updated 27 Mar 2019 07:08:32 AM IST
कांग्रेस से पीढ़ियों पुराने रिश्ते तोड़ते हुए हाजी मोहम्मद हारून रशीद ने लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के खिलाफ मैदान में उतरने का फैसला किया है। 48 वर्षीय हाजी हारून के पिता हाजी सुल्तान 1910 में पैदा हुए थे।
![]() हाजी मोहम्मद हारून रशीद (file photo) |
वह शुरू से ही कांग्रेस के वफादार रहे और राजीव गांधी एवं सोनिया गांधी के करीबी भी रहे।
हारून ने इस बार चुनावी जंग में उतरने का फैसला किया है। उनके पिता ने मौलाना आजाद, पंडित जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी के साथ काम किया था पर कभी सत्ता या पद की लालसा नहीं रही। मैं भी कांग्रेस से जुड़ा रहा लेकिन अब चुनाव लड़ने का फैसला किया है तो अवश्य कोई गंभीर बात होगी। हाजी हारून ने कांग्रेस से अपना मोहभंग होने का कारण अमेठी में विकास और प्रगति की कमी को बताया।
| Tweet![]() |