अशोक गहलोत बोले- केजरीवाल की गिरफ्तारी एजेंसियों के दुरुपयोग की पराकाष्ठा

Last Updated 22 Mar 2024 11:29:16 AM IST

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लोकतंत्र की हत्या बताते हुए कहा है कि यह केन्द्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग की पराकाष्ठा है।


गहलोत ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया में यह बात कही। उन्होंने कहा कि पहले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी केन्द्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग की पराकाष्ठा है।



उन्होंने कहा कि ऐसा देश में पहली बार देखा जा रहा है कि संवैधानिक पदों पर बैठे नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) का काम केवल राजनीतिक तोड़-फोड़ करना ही रह गया है। यह लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।

उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि दिन रात 400 पार का शोर मचा रही भारतीय जनता पार्टी को 200 सीटों का भी आत्मविश्वास नहीं है। इसलिए इस तरह के तानाशाही कदम रोज उठाए जा रहे हैं।

वार्ता
जयपुर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment