कांग्रेस ने राजस्थान चुनाव के लिए 19 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, निष्कासित भाजपा विधायक को भी टिकट

Last Updated 27 Oct 2023 09:10:06 AM IST

कांग्रेस ने गुरुवार को राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 19 उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची जारी कर दी है।


निष्कासित भाजपा विधायक शोभारानी कुशवाह

सूची में निष्कासित भाजपा विधायक शोभारानी कुशवाह का नाम भी शामिल है। शोभारानी भाजपा को छोड़कर बुधवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गईं थीं। 200 सदस्यीय राजस्थान विधानसभा के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा, जबकि नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। तीसरी सूची में बसपा छोड़कर कांग्रेस में आए विधायक वाजिब अली और लाखन सिंह मीणा का भी नाम शामिल है।

शोभारानी कुशवाह को पिछले साल जून में राज्यसभा चुनाव में 'क्रॉस-वोटिंग' के लिए भाजपा ने निष्कासित कर दिया गया था, वह धौलपुर से चुनाव लड़ेंगी। इस सीट पर उन्होंने 2018 में भाजपा के टिकट पर चुनाव जीता था। वह बुधवार को पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुईं। जहां वाजिब अली को नगर से मैदान में उतारा गया है, वहीं लाखन सिंह मीणा करौली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने गंगापुर से निर्दलीय विधायक रामकेश मीणा को भी चुनावी मैदान में उतारा है।

कांग्रेस ने मौजूदा विधायक गायत्री देवी के बहनोई राजेंद्र त्रिवेदी सहाड़ा से चुनावी मैदान में उतारा गया है। वहीं केशोराय पाटन से राकेश बोयत की जगह प्रेम बैरवा को मैदान में उतारा गया है। पार्टी ने रेवदर एससी सीट से नए उम्मीदवार मोतीराम कोली को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने पहले राजस्थान चुनाव के लिए दो सूचियां जारी की थीं। पहली सूची में 33 और दूसरी में 43 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे।

 

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment