Rape Capital बन गया है Rajasthan, Priyanka Gandhi भी दें जवाब, BJP महिला सांसदों ने पूछे सवाल

Last Updated 03 Aug 2023 03:25:07 PM IST

राजस्थान से भाजपा की महिला लोक सभा सांसद दिया कुमारी और रंजीता कोली ने गुरुवार को प्रदेश की गहलोत सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अशोक गहलोत की सरकार में राजस्थान पूरे देश का रेप कैपिटल बन गया है और गहलोत को अब सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।


राजस्थान से भाजपा की महिला लोक सभा सांसद दिया कुमारी

भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए भाजपा महिला लोक सभा सांसद दिया कुमारी ने कहा कि प्रदेश में राजधानी जयपुर सहित हर जिले में दिल दहलाने वाली वारदातें हो रहीं हैं, महिलाओं और नाबालिगों के खिलाफ अपराध की घटनाएं लगातार हो रही हैं, रोजाना हो रही हैं और तेजी से बढ़ भी रही हैं।

उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार में महिलाएं और लड़कियां सुरक्षित नहीं है। हालात इतने भयावह हो गए हैं कि राजस्थान पूरे देश का रेप कैपिटल बन गया है और यह एनसीआरबी के आंकड़े कह रहे हैं।

कांग्रेस की महिला विधायक तक यह कह रही है कि वह राजस्थान में अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पास गृह मंत्रालय भी है लेकिन वे सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने में लगे हैं। उनकी नेता प्रियंका गांधी घूमने के लिए रणथंभौर आती हैं लेकिन किसी भी पीड़िता से मिलने नहीं जाती।

उन्होंने यह भी जोड़ा कि जहां से वह स्वयं विधायक चुन कर आएं हैं, वहां भी महिलाएं सुरक्षित नहीं है और सीएम से अब स्थिति संभल नहीं रही है। उन्होंने कई बार संसद में यह मसला उठाया, भाजपा विधायकों ने जयपुर में विधान सभा में भी यह मुद्दा उठाया, यहां तक कि सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन भी किया।

वहीं राजस्थान से भाजपा की एक अन्य महिला सांसद रंजीता कोली ने भी प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कुर्सी की लड़ाई के लिए 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' का नारा देने वाली प्रियंका गांधी ने क्या राजस्थान में आकर एक भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत ने राजस्थान को रेपिस्ट स्टेट बनाकर रख दिया है, कलंकित कर दिया है और उन्हें मुख्यमंत्री के पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment