कांग्रेस की महंगाई हटाओ महारैली आज

Last Updated 12 Dec 2021 02:35:55 AM IST

मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस की महारैली रविवार को जयपुर में होगी।


कांग्रेस की महंगाई हटाओ महारैली आज

रैली में ‘महंगाई हटाओ’ महारैली में महंगाई जैसे ज्वलंत मुद्दे के साथ-साथ केंद्र सरकार की ओर से किसानों के साथ की गई वादा खिलाफी को पुरजोर तरीके से उठाया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में 12 दिसम्बर को आयोजित होने वाली ‘महंगाई हटाओ’ महारैली के संबंध में शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस हुई।

इसे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला, प्रदेश प्रभारी अजय माकन, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने संबोधित किया। कहा जा रहा है कि महारैली में राहुल गांधी पुन: राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जयपुर से रि-लांच होंगे।

सहारा न्यूज ब्यूरो
जयपुर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment