सहारा इंडिया के कार्यकर्ताओं का सेबी के खिलाफ प्रदर्शन
सहारा इंडिया परिवार के कार्यकर्ताओं द्वारा सेबी के खिलाफ देश भर में किए जा रहे आंदोलन के क्रम में मंगलवार को जयपुर में सहारा इंडिया के बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कर रैली निकाली।
![]() जयपुर में मंगलवार को सहारा इंडिया परिवार के कार्यकर्ता सेबी के खिलाफ धरना देते हुए। |
यह आंदोलन सेबी से 24 हजार करोड़ रुपए वापस लेने के लिए किया जा रहा है।
पूरे राजस्थान से जयपुर आए सहारा इंडिया परिवार के कार्यकर्ताओं और जमाकर्ताओं ने सेबी से उसके पास जमा सहारा इंडिया परिवार के 24 हजार करोड़ रुपए की राशि लौटाने की मांग की।
प्रदर्शन में मौजूद सभी कार्यकर्ता सेबी के खिलाफ नारे लिखीं तख्तियां एवं बैनर लिए हुए थे।
इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने सेबी की हठधर्मिता का आरोप लगाते हुए इस बात पर आक्रोश व्यक्त किया कि सेबी सम्मानित जमाकर्ताओं की गाढ़ी कमाई को दबाकर बैठा हुआ है।
इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं जमाकर्ताओं ने करीब तीन किलोमीटर लंबी रैली निकाली।
यह कार्यक्रम पूर्ण अनुशासन एवं कोरोना प्रोटोकॉल की पालना करते हुए चार घंटे तक चला। इसकी समाप्ति पर सहारा इंडिया परिवार की ओर से जयपुर स्थित सेबी के डीजीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
| Tweet![]() |