जोधपुर: उत्तर में कांग्रेस की कुंती तो दक्षिण में भाजपा की वनिता बनी महापौर

Last Updated 10 Nov 2020 02:40:38 PM IST

राजस्थान के जोधपुर में जोधपुर उत्तर नगर निगम में सत्तारुढ़ दल कांग्रेस की कुंती परिहार एवं दक्षिण नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वनिता सेठ महापौर निर्वाचित की गई हैं।


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह नगर जोधपुर में दो नगर निगम चुनावों में कांग्रेस एवं भाजपा दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों की एक-एक प्रत्याशी महापौर चुनी गई हैं।

जोधपुर उत्तर में कांग्रेस की उम्मीदवार कुंती परिहार ने भाजपा प्रत्याशी संगीता सोलंकी को 42 मतों के बड़े अंतर से शिकस्त दी है। इस चुनाव में कुंती को 61 एवं संगीता को केवल 19 वोट मिले।

उधर जोधपुर दक्षिण नगर निगम में भाजपा की वनीता सेठ ने कांग्रेस प्रत्याशी पूजा पारीक को दस वोट से हराया। वनीता को 45 मत मिले जबकि पूजा ने 35 वोट प्राप्त किये।

जोधपुर उत्तर नगर निगम में कांग्रेस की कुंती परिहार के महापौर बनने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने उन्हें बधाई दी हैं। डोटासरा ने सोशल मीडिया के जरिए कुंती परिहार को जीत की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कांग्रेस का बोर्ड बनने पर सभी पाषर्द, नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद और बधाई दी।

इसी तरह जोधपुर दक्षिण नगर निगम से भाजपा की वनिता सेठ के महापौर चुने जाने पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया ने उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर पूनियां ने कहा कि उन्हें विास है कि वह बिना रुके, बिना थके जनहित में कार्य करते हुए जोधपुर में विकास की नई मिसाल कायम करेंगी।

वार्ता
जयपुर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment