राजस्थान में युवक ने मुख्यमंत्री आवास उड़ाने की धमकी दी, गिरफ्तार
Last Updated 10 Jul 2020 11:46:14 PM IST
राजस्थान में 26 वर्षीय एक युवक ने शुक्रवार को कथित तौर पर पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर मुख्यमंत्री आवास को बम से उड़ाने की धमकी दी।
राजस्थान पुलिस |
राजस्थान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। युवक लोकेश मीणा का फोन सुबह 9.30 बजे रिसीव किया गया। जांच के बाद पुलिस ने युवक को सुबह 11.30 बजे जयपुर ग्रामीण क्षेत्र से गिरफ्तार किया और उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया।
आरोपी जामवरमगढ़ का रहने वाला है, उसे उसके घर से गिरफ्तार किया गया और विधायकपुरी थाना ले जाया गया।
| Tweet |