सीएम गहलोत ने दिल्ली कांग्रेस रैली में पहुंचने के लिए किया आहवान

Last Updated 13 Dec 2019 12:22:13 PM IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केन्द्र सरकार के खिलाफ आयोजित कांग्रेस की भारत बचाओ रैली में पहुंचने के लिए प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित सभी का आहवान करते हुए कहा है कि इसमें पहुंचकर इसे बेहद कामयाब बनाये।


गहलोत ने सोशल मीडिया के जरिए यह आहवान करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता  राहुल गांधी के आहवान पर भाजपा की केन्द्र सरकार के कारण राष्ट्र के सामने उत्पन्न भयंकर आर्थिक संकट, बेरोजगारी, किसान, युवा, महिला उत्पीड़न, महंगाई आदि मुद्दों को लेकर आयोजित की जा रही भारत बचाओ रैली में सभी कार्यकताओं सहित पधारें।

उन्होंने कहा कि देश में सामाजिक, राजनीतिक एवं आर्थिक रुप से हालात बिगड़ने एवं लोकतंत्र को खतरा उत्पन्न हो जाने पर सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के आहवान पर 14 दिसम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने जा रही इस रैली में आप सभी पहुंचे और इसे बेहतद कामयाब बनाये।

उधर रैली में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता आज बसों, रेल तथा अन्य वाहनों के जरिए दिल्ली रवाना होंगे।       

सचिन पायलट ने रैली के लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बने कंट्रोल रुप की समीक्षा करते हुए कंट्रोल रुप के सदस्यों को निर्देशित किया कि प्रदेश की समस्त जिला कांग्रेस कमेटियों एवं ब्लाक कांगेस कमेटियों के प्रमुख कांग्रेसजनों से समन्वय स्थापित कर उन्हें अधिक से संख्या में दिल्ली पहुंचने की अपील करे।

 

वार्ता
जयपुर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment