डॉ. सीपी जोशी बने राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष,

Last Updated 16 Jan 2019 01:03:17 PM IST

राजस्थान में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं नाथद्वारा से विधायक डॉ. सी पी जोशी आज सर्वसम्मति से पन्द्रहवीं विधानसभा के अध्यक्ष चुने गये।


डॉ. सीपी जोशी बने राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष (फाइल फोटो)

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनके नाम का प्रस्ताव पेश किया। नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने प्रस्ताव का अनुमोदन किया। इसके बाद उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, राजेंद्र राठौड़, महादेव सिंह खंडेला, बलवान पूनियां, कांति प्रसाद एवं राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने भी एक-एक करके प्रस्ताव रखे। इनका अनुमोदन पूर्व मुख्यमंी वसुंधरा राजे, सरकारी मुख्य सचेतक महेश जोशी, विधायक आलोक बेनीवाल, बाबू लाल नागर, गिरधारी लाल और हनुमान बेनीवाल ने किया।
  
इसके बाद जोशी सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिये गये। गहलोत और राजे सहित अन्य दलों के विधायक उन्हें आसन तक लेकर गये और जोशी ने आसन संभाला।
  
उनके अध्यक्ष बनने के बाद गहलोत ने उनको बधाई देते हुए कहा ‘‘सदन से आपका रिश्ता 38 साल पुराना है। सभी पार्टियों ने आपके नाम का प्रस्ताव किया है। लिहाजा विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है।’’


   
नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने भी उन्हें बधाई देते हुए कहा कि सदन को चलाने में आपका अनुभव काम आएगा।  बेनिवाल ने अपने बधाई संबोधन में पिछली सरकार पर निशाना साधा। इस पर उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने आपत्ति जताई। इस दौरान दोनों में बहस भी हुई। 
   
उल्लेखनीय है कि जोशी नाथद्वारा से पांचवीं बार विधायक चुने गये हैं। जोशी वर्ष 2008 में विधानसभा चुनाव में सिर्फ एक वोट से चुनाव हार गए थे। बाद में 2009 लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करके मनमोहन सरकार में मंत्री बने।
 

 

वार्ता
जयपुर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment