शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए तैयारियां पूरी -मुख्य निर्वाचन अधिकारी

Last Updated 06 Dec 2018 05:54:09 PM IST

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कल होने वाले मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। राज्य की दो सौ में से 199 विधानसभा सीटों के लिए प्रात: आठ बजे से सांय पांच बजे तक मतदान होगा।


राजस्थान विधानसभा चुनाव की सभी तैयारियां

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनन्द कुमार ने बताया कि 199 सीटों के लिए हो मतदान में चार करोड़ 74 लाख 761 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें दो करोड़ 47 लाख 22 हजार 365 पुरुष एवं दो करोड़ 27 लाख 15 हजार 396 महिला मतदाता है। इनमें से प्रथम बार मतदान कर रहे युवा मतदाताओं की संख्या 20 लाख 20 हजार 156 है। राज्य में सेवा नियोजित मतदाताओं की संख्या एक लाख 16 हजार 456 है जिनके लिए पोस्टल बैलट का इंतजाम किया गया है। अलवर में रामगढ़ विधानसभा सीट पर बसपा प्रत्याशी के निधन के बाद यहां चुनाव स्थगित किया गया है।

उन्होंने बताया कि कुल 2274 उम्मीदवार चुनाव में अपना भाज्ञ आजमा रहे है। इनमें प्रमुख राजनीतिक दल कांग्रेस के 194, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 199, बहुजन समाज पार्टी के 189, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का एक, मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) 28 एवं कम्युनिस्ट पार्टी आफॅ इंडिया (भाकपा) 16, उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। इसके अलावा अमान्यता प्राप्त दलों के 817 एवं 830 निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में किस्मत आजमा रहे है। उन्होंने बताया कि इन प्रत्याशियों में 2087 पुरुष तथा 187 महिला प्रत्याशी है।

श्री कुमार ने बताया कि इन चुनावों में 2 लाख से ज्यादा ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का प्रयोग किया जा रहा है। साथ ही वैकल्पिक पर्याप्त मशीने उपलब्ध होगी। जयपुर के किशनपोल विधान सभा क्षेत्र में सर्वाधिक 46 उम्मीदवार होने के कारण यहा तीन बीयू मशीन का प्रयोग किया जायेगा।



उन्होंने बताया कि राज्य में कुल 13 हजार 382 संवेदनशील मतदान केन्द्र है जिनमें से 4 हजार 982 मतदान केन्द्रों पर पर्यवेक्षक, तीन हजार 948 मतदान केन्द्रों पर वीडियोग्राफर, 3 हजार 138 मतदान केन्द्रों पर बेब का स्टिंग और 7 हजार 791 मतदान केन्द्रों पर केन्द्रीय सुरक्षा बल की तैनाती की गयी है। राज्य में कुल 387 नाके और चेकपोस्ट लगाये गये है।

वार्ता
जयपुर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment